तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल द्वारा इराक़ और सीरिया में किए जा रहे जघन्य अपराधों के बारे में आप ने बहुत सुना होगा, लेकिन इराक़ के सेंजार की रहने वाली ईज़दी माओं के साथ आईएसआईएल के आतंकियों ने ऐसा किया कि हर सुनने वालों दिल दहल गया।
अल-आलम टीवी नेटवर्क की रिपोर्ट के अनुसार आईएसआईएल की क़ैद में रह चुकी इराक़ के सेंजार की रहने वाली बीज़ी सय्यदू क़ासिम नामी महिला ने कहा कि जब हमें आईएसआईएल के आतंकियों द्वारा मांसाहारी खाना दिया गया तो मैंने अपनी बिमारी के चलते खाना खाने से इंकार कर दिया, मैंने कहा कि मैं बीमार हूं और मांस नहीं खा सकती, लेकिन मेरे साथ वाली महिलाओं ने भोजन कर लिया।
सय्यदू क़ासिम ने बताया कि महिलाओं ने खाना खाने के बाद आईएसआईएल के आतंकियों से मांग की कि उनके बच्चों को भी भोजन दे दें ताकि वे लोग भी खाना खा लें, लेकिन आतंकवादियों ने ऐसा उत्तर दिया कि सारी महिला हक्का बक्का रह गयीं।
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल के आतंकियों ने माओं से कहा कि जो स्वादिष्ट मांसाहारी खाना खाया है आप लोगों ने वह तुम्हारे बच्चों के ही मांस का था।
बीज़ी सय्यदू क़ासिम ने बताया कि आतंकियों ने महिलाओं को मोबाइल द्वारा बनाई गयी फ़िल्म भी दिखाया, जिसमें आतंकवादी बच्चों के गले काट कर उनके शरीर के टुकड़े कर रहे हैं और खाने बनाने के बड़े बड़े बर्तन में डाल रहे हैं।
आईएसआईएल की क़ैद में रह चुकी ईज़दी महिला ने बताया कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल द्वारा इस तरह के जघन्य अपराध आए दिन हो रहे हैं।